“पूर्व राजस्व मंत्री ने खोला BALCO का ‘काला चिट्ठा’, PM को भेजा विस्फोटक पत्र”
- Media Samvad Editor
- Dec 2, 2025
- 2 min read
फर्जी दस्तावेज़, Standing Orders में छेड़छाड़, कोर्ट से छल और Article 21 के उल्लंघन के गंभीर आरोप; CBI–ED–Labour की संयुक्त जांच की मांग
कोरबा | 30 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया एक विस्तृत शिकायत-पत्र सामने आने से BALCO (Vedanta) प्रबंधन पर संकट के बादल गहराते दिख रहे हैं।इस पत्र में श्रमिकों के अधिकारों के दमन, फर्जी Standing Orders लागू करने, न्यायालय के समक्ष गलत दस्तावेज़ प्रस्तुत करने, मानवाधिकार उल्लंघन और बड़े आर्थिक अपराधों का आरोप लगाया गया है।
श्री अग्रवाल के ये आरोप न केवल BALCO के प्रबंधन पर प्रश्न खड़े करते हैं बल्कि छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय राजनीति और औद्योगिक कानून व्यवस्था को भी झकझोर रहे हैं।
मुख्य तथ्य एक नज़र में
मूल Standing Orders में कथित धोखाधड़ीपूर्ण संशोधन
श्रमिकों के "स्थायी श्रेणी" अधिकार समाप्त
अदालत में फर्जी दस्तावेज़ पेश किए गए
हाईकोर्ट में दायर याचिका BALCO ने स्वयं वापस ली
प्रबंधक पर IPC 420, 467, 468, 471 के तहत वारंट
गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित रूप से "फरार"
श्रमिकों ने Article 21 के उल्लंघन का आरोप लगाया
CBI + ED + Labour + Corporate Affairs की संयुक्त जांच की मांग
कानून से ऊपर BALCO?
प्रबंधन के खिलाफ गंभीर सवाल**
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि BALCO प्रबंधन न केवल श्रम कानूनों से बच रहा है, बल्कि न्यायालय की प्रक्रिया को भी प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है।Session Court द्वारा प्रस्तुत वास्तविक Standing Orders का अध्ययन करने के बाद अदालत ने BALCO की प्रति को “अवैध, फर्जी और अस्तित्वहीन” पाया।
विवादित भूमि पर श्रम एवं उद्योग मंत्री का भूमिपूजन
श्री अग्रवाल के प्रधानमंत्री को लिखे पत्र ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि कुछ दिनों पूर्व, वर्तमान क्षेत्रीय विधायक व श्रम एवं उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन ने Vedanta के विवादित निर्माण स्थल पर हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि भाजपा का स्थानीय संगठन इसका विरोध कर रहा था।श्री देवांगन द्वारा वेदांता के श्रमिक हित में किए जा रहे कार्यों की सार्वजनिक प्रशंसा किए जाने से राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।
पूर्व मंत्री की 5 प्रमुख मांगें
BALCO प्रबंधन के खिलाफ CBI–ED–Labour–Corporate Affairs की संयुक्त जाँच
सभी पात्र श्रमिकों को “स्थायी श्रेणी” में दर्जा
फरार प्रबंधक की तत्काल गिरफ्तारी
प्रबंधन पर IPC 420, 467, 468, 471 के तहत FIR
NHRC द्वारा हस्तक्षेप और श्रमिकों की सुरक्षा
“यह मामला केवल BALCO तक सीमित नहीं है।
यह भारत के औद्योगिक न्याय-तंत्र और मानवाधिकारों की प्रतिष्ठा का मुद्दा है।”
— जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री
पूरे प्रदेश की नज़र अब PMO की प्रतिक्रिया पर —
क्या BALCO प्रबंधन के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर की कार्रवाई होगी?



Comments