top of page

रणनीतिक साझेदार की रणनीति – अदृश्य अर्थशास्त्र

  • Media Samvad Editor
  • Aug 8, 2025
  • 2 min read

प्रस्तावना

पिछले लेख “रणनीतिक साझेदार की रणनीति – f(कल्याण)=विदाई” की कड़ी में, ये नया लेख कुछ और गहरे राज़ खोलता है-₹82.60 करोड़ की वार्षिक आय का रहस्य — DIPAM का गणित बनाम जमीनी हकीकत

"Babaji ka Thullu Economics" — सरकारी तिजोरी का विनिवेशीय फॉर्मूला

“हम 5.69 करोड़ का वार्षिक लाभ त्याग रहे हैं, परन्तु बेच कर जो 826 करोड़ मिलेंगे, उससे 10% कमाकर हम हर साल 82.60 करोड़ कमाएंगे।”

ये DIPAM के तत्कालीन सचिव का वह महा-वाक्य था, जिसने संसद में BALCO बेचने का mathematical justification पेश किया —और हमने भी मान लिया कि भारत सरकार का गणित 12वीं तक नहीं, बल्कि लॉबियों तक पढ़ा हुआ है।

अब आते हैं जमीनी हकीकत पर —

DIPAM ने क्या कहा?

  • BALCO में सरकार की हिस्सेदारी थी।

  • हर साल औसतन ₹5.69 करोड़ डिविडेंड के रूप में मिलता था।

  • उस हिस्सेदारी (51%) को बेचने से ₹826 करोड़ मिले।

  • सचिव महोदय का कथन : “हम इस 826 करोड़ को उधर लेते तो हमें सालाना 10% ब्याज देना पड़ता, अभी हम साल का 82.6 करोड़ कमाएंगे ”

और हुआ क्या?

  • Sterlite (अब Vedanta )ने takeover किया, BALCO अब उनके हाथ में है।

  • सरकार को ना डिविडेंड मिला, ना 10% ब्याज की कोई प्रमाणिक आय मिली।

  • और जिस ₹826 करोड़ की बात थी — वो कब, कहां, कैसे निवेश हुआ — उसका कोई audit, कोई return report आज तक संसद को नहीं मिला।

अब मज़े की बात:

₹5.69 करोड़ की annual guaranteed आय छोड़ दी —और जनता को देखने के लिए मिला

“Babaji ka Thullu Economics" 😂

सवाल

सरकार का जवाब

असली अर्थ

BALCO मुनाफ़ा कमा रहा था?

हाँ, ₹5.69 करोड़ हर साल दे रहा था

फिर बेचा क्यों?

₹826 करोड़ से 10% मिल रहा है?

theoretically, हाँ

practically, no trace

अब क्या मिल रहा है?

Trade Secrets + Corporate Silence

मतलब – ठेंगा!

जवाब कौन देगा?

DIPAM Secretary

…अज्ञातवास में

संसद में सन्नाटा, कार्पोरेट में ठहाके!

सरकार संसद में जवाब तक नहीं दे पाई कि उस ₹826 करोड़ से अब तक क्या कमाई हुई।BALCO अब भी प्रॉफिट में है, पर सरकार को "न फायदा, न फाइल"।

निष्कर्ष :

“Public Sector ka Dividend gaya, Strategic Partner ka Silence aaya”– और देश ने सत्ता का नया मैथ्स सीख लिया:5.69 करोड़ > 82.60 करोड़, केवल Excel Sheet में।

बने रहिए! अगले लेख में और एक सनसनीखेज खुलासे के साथ आधुनिक उपनिवेशवाद के आगमन का स्वागत किया जाएगा


 
 
 

Recent Posts

See All
पूर्व मंत्री का विस्फोटक पत्र :बालको प्रबंधन पर ‘Fraud on Tribunal’ के गंभीर आरोप

कोरबा | 18 दिसंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), प्रधान पीठ, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 14.11.2022  को पारित स्पष्ट, अंतिम एवं बाध्यकारी आदेश  की जानबूझकर, सचेत और दुर्भावनापूर्ण अवहेलना  का एक अत्यंत गंभी

 
 
 
पूर्व मंत्री का सनसनीखेज खुलासा - कोरबा को अगला तूतीकोरन बनने से रोकने का प्रधानमंत्री से आग्रह

कोरबा | 14-12-2025 छत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा बालको के वेदांता प्रबंधन पर जहरीली गैस हवा में उत्सर्जित करने एवं सरकारी विभागों से मिलीभगत कर कारखाने के संचालन की अनुमति

 
 
 

Comments


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2035 by Media Samvad. Powered and secured by Wix

मीडिया संवाद पत्रिका  
वेब पोर्टल 

​संचालक:राधेश्याम चौरसिया 

​RNI No. CHHHIN/2011/43442

bottom of page